Advertisement
सर्प मित्रों के लिए बीमा और सरकारी पहचान पत्र की मांग

डॉ. चौहान के अनुसार, यह एक बहुत ही जोखिम भरा काम है। रेस्क्यू के दौरान कई बार सर्प मित्र खुद सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं। महंगा और तुरंत इलाज न मिलने के कारण कई सर्प मित्रों की मौत हो जाती है। इसीलिए उनके लिए बीमा योजना बहुत जरूरी है, ताकि दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।
महाराष्ट्र मॉडल को राजस्थान में लागू करने की अपील
ज्ञापन में महाराष्ट्र सरकार के एक फैसले का हवाला दिया गया है, जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सर्प मित्रों के लिए बीमा और सरकारी आईडी कार्ड की व्यवस्था लागू की है। संगठन ने राजस्थान सरकार से भी इसी मॉडल को अपनाने की अपील की है।
सरकारी पहचान पत्र मिलने से इन सर्प मित्रों को आधिकारिक मान्यता मिलेगी और रेस्क्यू के दौरान पुलिस या वन विभाग की पूछताछ से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, यह कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
डॉ. चौहान ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मुद्दे पर जल्द ही कार्रवाई करेगी और इन 'अनसुने नायकों' को उनके साहसिक कार्य के लिए उचित सुरक्षा और सम्मान देगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


