Jodhpur became first time host for national kabaddi competition -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेशनल कबड्डी कॉम्पिटिशन में जोधपुर पहली बार बना मेजबान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 08:00 AM (IST)
नेशनल कबड्डी कॉम्पिटिशन में जोधपुर पहली बार बना मेजबान
जोधपुर। राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता राजस्थान में 23 साल बाद हो रही है और इस प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार जोधपुर को मिली है। इससे पहले 1971 में जयपुर और 1992 में सरदारशहर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में हाल में वल्र्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान अनूप सिंह सहित कई नामी खिलाड़ी भी भाग लेंगे। जोधपुर को मिली मेजबानी के बाद उम्मेद स्टेडियम को चकाचौंध दूधिया रोशनी के साथ तैयार किया है । दुल्हन की तरह सजाए गए स्टेडियम को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है ताकि खेल में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। आयोजन सचिव एलएन जालानी के अनुसार 5 से 8 नवंबर तक होने जा रहे कॉम्पिटिशन में 32 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है और रात में होने वाले मैचों का आनंद यादगार बन जाएगा। इस आयोजन में मैच शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक होंगे । खास बात यह है कि जोधपुर की मेजबानी को आगे भी बरकरार बनाए रखने के लिए सुविधाओं में कहीं कसर नहीं रखी गई है। यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement