Advertisement
केंद्रीय जल आयोग में 39 चीफ ड्राफ्ट्समैन पदों पर नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, वैधानिक या स्वायत्त संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों में संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, ऑटोकैड से संबंधित सॉफ्टवेयर पर छह महीने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, आवश्यक योग्यता और कार्य अनुभव, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय जल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'अवर सचिव, स्थापना-एक्स अनुभाग, केंद्रीय जल आयोग, तीसरी मंजिल (दक्षिण), सेवा भवन, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066' पते पर डाक या अन्य माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


