कन्हैया शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे, जहां
उन्हें आजादी पर भाषण देना था। कन्हैया जब मंच पर पहुंचे तो लोग उन्हें हूट
करने लगे। कन्हैया ने मजाक में कहा कि जो यहां हूट कर रहे हैं वे भी ऎसा
करने के लिए स्वतंत्र हैं। देश में आजादी है। आप पर राजद्रोह का मामला नहीं
लगेगा।
जेल का अपना अनुभव साक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जेल में रहने में क्या
बुराई है महात्मा गांधी और भगत सिंह भी जेल जा चुके हैं।