JNU Winter session not started despite mhrd efforts Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JNU : MHRD की कोशिशों के बावजूद शुरू नहीं हो सका नया सत्र, छात्र-शिक्षकों का विरोध जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जनवरी 2020 8:11 PM (IST)
JNU : MHRD की कोशिशों के बावजूद शुरू नहीं हो सका नया सत्र, छात्र-शिक्षकों का विरोध जारी
छात्रसंघ ने शुल्क जमा कराने के उपरांत जारी किए जाने वाले फॉर्म को न भरने की अपील की है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि छात्रों की ओर से फीस तो जमा करा दी जाए, लेकिन नए सत्र को मंजूरी न मिल सके। गौरतलब है कि जेएनयू में फिलहाल बढ़ी हुई फीस नहीं वसूली जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने यूजीसी से इस विषय पर चर्चा की है। खरे के मुताबिक, फिलहाल यूजीसी फीस वृद्धि का बोझ वहन करेगा। खरे ने छात्रों से हड़ताल समाप्त कर सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने की अपील की थी। जेएनयू छात्रसंघ का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से हुई चर्चा के आधार पर ही उन्होंने फीस भरने का फैसला किया है। लेकिन मंत्रालय ने अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं सुझाया है, और न ही फीस वृद्धि वापस ली गई है, जिसके कारण छात्र अभी भी नए सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement