JNU students occupy admin block for third day Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेएनयू में एडमिन ब्लॉक की घेराबंदी जारी

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 8:49 PM (IST)
जेएनयू  में एडमिन ब्लॉक की घेराबंदी जारी
विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में धरने पर बैठे हुए हैं, जहां विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय हैं। विद्यार्थी एम फिल और पीएचडी प्रवेश पर यूजीसी की एक अधिसूचना को लागू करने को लेकर कुलपति का जवाब चाहते हैं। इस अधिसूचना में मौखिक परीक्षा को 100 प्रतिशत वेटेज देने और प्रवेश परीक्षा को मात्र क्वालिफाइंग मानक बनाने का प्रस्ताव है। इस अधिसूचना को जेएनयू अकादमिक परिषद ने पिछले वर्ष 26 दिसंबर की अपनी बैठक में मंजूरी दे दी थी, जबकि परिषद के आधे से अधिक सदस्य इसके खिलाफ थे। कई शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने परिषद की बैठक में एकतरफा पारित आदेश पर अपना विरोध जताया है और प्रशासन से मांग की है कि इस अधिसूचना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए परिषद की बैठक फिर से बुलाई जाए।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से कहा है कि प्रवेश नीति में जेएनयू की समतामूलक भावना का पालन किया जएगा, जिसमें मौखिक परीक्षा को 20 प्रतिशत वेटेज और पिछ़डे क्षेत्रों के उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक आवंटित किए जाएंगे। लेकिन प्रशासन उस बिंदु के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता, जिसमें किसी प्रोफेसर के अधीन पीएचडी या एमफिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सीमित कर दी गई है। (आईएएनएस)

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement