JNU: Najeeb,s roommate did not give polygraph test, was granted consent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नजीब का रूममेट पॉलीग्राफ देने नहीं पहुंचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 5:07 PM (IST)
नजीब का रूममेट पॉलीग्राफ देने नहीं पहुंचा
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के लापता छात्र नजीब अहमद का रूममेट गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट देने नहीं पहुंचा, जबकि उसने इसकी सहमति दे दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नजीब के रूममेट मोहम्मद कासिम ने पिछले हफ्ते पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी थी, लेकिन वह रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में नहीं आया। जांच से जुड़े कई छात्र छुट्टियों के चलते दिल्ली से बाहर हैं और उन्हें पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति देने को कहा गया है। पुलिस ने नजीब के परिवार के सदस्यों और उसके लापता होने से एक रात पहले छात्रावास में हुई कथित झड़प में शामिल रहे छात्रों सहित अब तक नौ लोगों को नोटिस थमाया है।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement