JKLF Chief Yasin Malik Arrested in Srinagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुक्रवार:यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 5:43 PM (IST)
शुक्रवार:यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक को यहां शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने एक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की। मलिक ने जेकेएलएफ के कार्यकर्ताओं के साथ जुमे की नमाज के बाद मैसुमा इलाके से लाल चौक के लिए विरोध मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन्हें व उनके लगभग एक दर्जन समर्थकों को हिरासत में ले लिया। जेकेएलएफ के सूत्रों ने कहा कि यह विरोध मार्च कश्मीर में राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बनाने के इरादे से निकाला जा रहा था। # खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement