Advertisement
दो अक्टूबर को शाहाबाद में कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली करेगी जेजेपी : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के संदर्भ में लिए गए निर्णयों के बारे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जेजेपी अक्टूबर माह में प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी और इस अभियान के जरिए पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेशभर में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए जेजेपी झंडा अभियान भी चलाएगी। दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाए गए अभियान ‘एक बूथ एक योद्धा’, ‘एक बूथ एक सखी’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के 19,500 बूथों में से करीब 7200 बूथों पर बूथ योद्धा कार्यक्रम संपन्न हो गया है और अक्टूबर माह में सदस्यता अभियान के साथ इस अभियान को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इस माह में जेजेपी के सभी प्रकोष्ठों के संगठन विस्तार का कार्य पूरा करने का फैसला लिया गया है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी की लोकसभा स्तरीय रैलियों के कार्यक्रम के बारे में बताया कि पार्टी ने सोनीपत और फरीदाबाद में सफल रैलियां की है। 17 सितंबर को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की दादरी में रैली होगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के संदर्भ में जेजेपी विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला ने अगली रैली कुरुक्षेत्र में करवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर पार्टी ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली शाहाबाद में करने का फैसला लिया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में संगठन के सभी साथियों ने मिलकर अच्छा कार्य किया और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत जेजेपी को निरंतर मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है और जेजेपी चुनाव तैयारियों पर मजबूती के साथ काम करेगी।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में जेजेपी द्वारा सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर वरिष्ठ नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर महान विभूतियों, पार्टी से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के निधन तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, विधायक जोगीराम सिहाग, विधायक अमरजीत ढांडा, वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार सहित जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सभी जिला अध्यक्ष, सभी हलका प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सभी युवा हलका अध्यक्ष, सभी जिला प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


