JJP appointed 33 senior officials in the state executive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 33 वरिष्ठ पदाधिकारी बनाए

khaskhabar.com: रविवार, 07 सितम्बर 2025 4:52 PM (IST)
जेजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 33 वरिष्ठ पदाधिकारी बनाए
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणा में 33 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने राव अभिमन्यु को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जेजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनफूल शर्मा, धूप सिंह माजरा, ओम धारा, अजीत अंतिल, देवेंद्र सरोत, केसी भारद्वाज, सरदार जगतार सिंह रघुआना, धर्मपाल बालासर, डॉ ईश्वर सिंह मोर और राजबीर तालु को नियुक्त किया गया हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement