Jitnaram Manjhi attacks to CM Nitish Kumar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीतनराम मांझी ने कहा,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमागी संतुलन बिगड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 2:43 PM (IST)
जीतनराम मांझी  ने  कहा,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमागी संतुलन बिगड़ा
मांझी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस बयान के लिए मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो हम पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। इधर, जहानाबद के सांसद अरुण कुमार ने भी मांझी के बयानों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्ता की शक्ति कोई सहन नहीं कर सकता। इसी कारण नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे लोगों को उस कुर्सी की गरिमा बनाए रखने के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। गौरतलब है कि सोमवार को नीतीश कुमार ने लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा महागठबंधन के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि किसी को भी सड़क से उठा कर गठबंधन में शामिल कर लिया जा रहा है। नीतीश के इस बयान को विपक्ष ने आत्मसम्मान का मुद्दा बनाते हुए गुरुवार को राजभवन मार्च निकाला था। महागठबंधन के नेता इस बयान के लिए मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement