Advertisement
भारत में 5 करोड़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम कारोबारियों को डिजिटली बदलाव में सक्षम बनाएगी जियो

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, एक सूक्ष्म और लघु व्यवसाय मालिक कनेक्टिविटी, उत्पादकता और ऑटोमेशन टूल्स पर 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रति माह खर्च करता है। आज, हम अपनी कनेक्टिविटी के साथ, इसकी सिर्फ 10 प्रतिशत लागत से कम, यानि प्रति माह एक हजार रुपये से कम कीमत के साथ प्रदान कर रहे हैं। इन समाधानों को देकर छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने की दिशा में जियो अपना पहला बड़ा कदम उठा रही है।
अंबानी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि इस कदम के साथ लाखों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम समृद्धि की ओर बढ़ेंगे और एक नया आत्म-निर्भर डिजिटल इंडिया बनाने की दिशा में अग्रसर होंगे।
जियो बिजनेस के इस नए प्रयास के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
- बेहतर ग्राहक अनुभव: ग्राहक को लगातार बेहतर सहभागिता मिलेगी।
- ऑनलाइन व्यापार करें और राजस्व बढ़ाएं: व्यवसाय को ऑनलाइन खोज योग्य बनाएं।
- चौबीसों घंटे संचालन: कर्मचारियों, ग्राहक और व्यवसाय को कभी भी, कहीं भी प्रबंधित करें।
- व्यावसायिक दक्षता बढ़ाएं: परिचालन के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाएं।
- लागत कम करें: डिजिटल समाधान के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाएं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


