वहीं एक अन्य समाचार पत्र ‘डेली टाइम्स’ ने जिंदल की यात्रा पर ‘जिंदल के
दौरे पर मची हलचल’ शीर्षक से अपने संपादकीय में लिखा है, ‘‘भारतीय कारोबारी
जिंदल के इस दौरे ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है कि क्या वह
पाकिस्तान की सरकार के लिए भारत से कोई संदेश लेकर आए थे, या उनके माध्यम
से परोक्ष रूप से कूटनीति की जा रही है।’’ संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘यह
तो स्वीकार करना होगा कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंधों को
देखते हुए यह बैठक उम्मीद से परे थी। यह मांग भी जायज है कि किसी निर्वाचित
सरकार को किसी दूसरे देश के साथ किसी भी माध्यम से होने वाले संबंध या
करार पर स्पष्टवादी होना चाहिए।’’