Jharkhand, Opposition parties agree on fighting together in Lok Sabha elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड में विपक्ष पार्टियां हुई लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमत

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 4:49 PM (IST)
झारखंड में विपक्ष 
पार्टियां हुई लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमत
रांची। झारखंड में विपक्षी पार्टियां गठबंधन बनाकर 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यहां सोमवार को कहा कि ये चार विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल(राजद), झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक(जेवीएम-पी) हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर शहदेव ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआती दौर की बातचीत नई दिल्ली में हुई है। कांग्रेस, झामुमो, राजद और जेवीएम-पी ने एक साथ चुनाव लड़ने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है। सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बातचीत भी इस माह के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में ही होगी।" झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में सीट बंटवारे को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement