Advertisement
धनबाद में लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति पर झारखंड हाईकोर्ट ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

कोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा है कि भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जे के संबंधित मामलों में एसआईटी ने अब तक क्या कार्रवाई की है? इस पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।
जस्टिस एमवाई इकबाल की रांची स्थित जमीन की बाउंड्री गिराकर उस पर कब्जे की कोशिश की घटना बीते 25 जून को हुई थी। भू माफियाओं ने जस्टिस इकबाल की विक्रांत चौक स्थित जमीन का बाउंड्री गिरा दी थी और उसे हड़पने की कोशिश की थी।
इसे लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


