Advertisement
कोयला नीलामी का विरोध कर झारखंड सरकार ने राज्य के विकास को अवरुद्ध किया : मुंडा

मुंडा ने बयान में यह भी कहा, "कोयले के वाणिज्यिक खनन से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने, आयातों पर निर्भरता कम करने, क्षेत्र के आधुनिकीकरण और रोजगार उत्पन्न करने में मदद मिलेगी। यह ऐतिहासिक सुधार देश के प्राकृतिक संसाधनों को खोलेगा, अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करेगा और देश के 5-ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
मुंडा के मुताबिक, यह घोषणा कोयला उत्पादक राज्यों के हित में है। इन राज्यों में बड़ी संख्या में पिछड़े जिले हैं और वे प्रगति और समृद्धि के वांछित स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा है कि देश के 16 आकांक्षी जिलों में कोयले का बहुत बड़ा भंडार है, लेकिन इन क्षेत्रों के लोगों को इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल सका है।
उन्होंने कहा है, "इन जिलों के लोगों को रोजगार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है। वाणिज्यिक खनन की दिशा में उठाए गए ये कदम पूर्वी और मध्य भारत में स्थानीय लोगों को उनके घरों के पास रोजगार मुहैया कराने में मददगार साबित होंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


