Advertisement
झारखंड : पलामू-गढ़वा में हाथियों और तेंदुए के हमले में चार लोगों की मौत

इधर जिले के भंडरिया से भी हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां बुधवार शाम दुकान से बिस्किट लेने गए पांच साल के एक बच्चे को तेंदुए ने मार डाला। बच्चे को खींचकर वह थोड़ी दूर ले गया और मारने के बाद उसका आधा शव खा गया। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी है। मारा गया बालक रोदो गांव निवासी रामनाथ तुरी का पुत्र था। इसके पहले बीते शनिवार को लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में एक तेंदुए के हमले में 12 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई थी। यह घटना पलामू टाइगर रिजर्व एरिया में हुई थी।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


