Jharkhand Assembly Election : most seats left in santhal and koylanchal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Jharkhand Assembly Election : अब संथाल और कोयलांचल में बिछेगी सियासी बिसात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 5:09 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election : अब संथाल और कोयलांचल में बिछेगी सियासी बिसात
इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को राजमहल और महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर लौटे हैं। कांग्रेस के एक नेता का दावा है कि राहुल गांधी भी इन शेष सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रचार करने यहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं। इस बीच अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेता भी इन क्षेत्रों में शिफ्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को कई प्रमुख नेता इस क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। संथाल परगना को झामुमो का गढ़ माना जाता है। इस चुनाव में उसमें सेंध लगाने की कोशिश भाजपा लगातार करती रही है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल के दौरान न सिर्फ संथाल का सबसे ज्यादा दौरा किया, बल्कि कई मंचों से इस क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए झामुमो और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन परिवार को जिम्मेदार बताया। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement