झांसी। झांसी जनपद के नौजवानों को लखनऊ मेट्रों की सुरक्षा करने का जिम्मा मिलने जा रहा है। बस देरी है तो सिर्फ साक्षात्कार पास करने की। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन 15 सितम्बर को होगा। इसके अलावा भी 23 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाले मेले में विभिन्न कंपनियों में जॉब के ऑफर यहां के युवाओं को मिलेंगे।