Jet Airways flight skids off runway in goa, all passengers safe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा : रनवे पर फिसला जेट एयरवेज का प्लेन, 20 यात्री जख्मी

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 12:24 PM (IST)
गोवा : रनवे पर फिसला जेट एयरवेज का प्लेन, 20 यात्री जख्मी
पणजी। गोवा एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बडा हादसा होते होते टल गया। आज सुबह जेट एयरवेज का एक विमान रनवे पर फिसल गया। बताया जा रहा है कि रवने पर खडा जेट एयरवेज का विमान मुंबई के लिए उडान भरने ही जा रहा था तभी अचानक विमान का पहला पहिया रनवे पर ही फिसल गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की हताहत होने की खबर नहीं है। इस विमान में 154 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद विमान के अगले हिस्से में अचानक धुंआ निकलने लगा। पायलट की सूजबूझ से यहां एक बडा हादसा होते टल गया। बताया जा रहा है कि विमान के पायलट को कोहरे का अंदाजा नहीं लगा और विमान रनवे से आगे चला गया।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement