JEN and development officer guilty of taking bribe 16 years ago, one year imprisonment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

16 साल पहले ली रिश्वत के मामले में जेईएन और विकास अधिकारी दोषी, एक साल की कैद

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 11:51 AM (IST)
16 साल पहले ली रिश्वत के मामले में जेईएन और विकास अधिकारी दोषी, एक साल की कैद
उदयपुर। भ्रष्टाचार मामलों की सुनवाई करने वाली उदयपुर की अदालत ने सोलह साल पहले रिश्वत लेते पकड़े गए चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता तथा विकास अधिकारी को एक—एक साल की कैद तथा दो अलग—अलग धाराओं में कुल 20—20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। ​दोषियों में छीकारदा—चित्तौड़गढ़ निवासी कनिष्ठ अभियंता शांतिलाल पुत्र कन्हैयालाल बोहरा तथा चित्तौड़गढ़ निवासी विकास अधिकारी मनोहर लाल पुत्र सोहनलाल जैन शामिल हैं। दोनों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 23 फरवरी 2006 को कपासन पंचायत समिति क्षेत्र में कराए काम के एवज में बकाया बिल पास करने की एवज में तत्कालीन सरपंच रामेश्वर लाल जाट से कनिष्ठ अभियंता शांतिलाल ने 4 हजार रुपए और विकास अधिकारी ने 1500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। जेईएन ने 3 प्रतिशत और विकास अधिकारी ने 1.5 प्रतिशत राशि बतौर​ रिश्वत मांग रहे थे। इससे परेशान सरपंच ने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी। सरपंच के शिकायत करने पर एसीबी की टीम ने दोनों को रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पिछले 16 साल से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को विशिष्ट ​न्याया​धीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी मधूसुदन मिश्रा ने फैसला सुनाते हुए दोनों अभियुक्तों को दोषी माना।
इस मामले में अदालत ने दोनों अभियुक्तों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा—7 के तहत एक—एक वर्ष का कारावास और 10—10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाईं। वहीं धारा 13 (1) डी 13 (2) के तहत एक—एक वर्ष का साधारण कारावास और 10—10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement