Advertisement
मोहन यादव को जीतू पटवारी ने लिखा खत, कहा प्रदेश में है जंगल राज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अराजकता के सारे पड़ाव पार कर चुकी है। अब राज्य में दलित होना गुनाह हो गया है। आदिवासी अत्याचारों में अव्वल प्रदेश, क्या दलित उत्पीड़न में भी मिसाल बनना चाहता है। वैसे यह संकट सिर्फ सागर जिले में नहीं है, प्रदेश के हर जिले का यही हाल है। कानून व्यवस्था मजाक बन चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं सरकार खामोश बनी हुई है।
राज्य में गृह मंत्री की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास है। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि यादव का गृहमंत्री के रूप में सबसे कलंकित कार्यकाल है।
पटवारी ने मृतक परिवार को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय की निगरानी में सभी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


