Jeep collapses, driver dies, 2 wounded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीप खाई में गिरी, चालक की मौत, 2 घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 7:08 PM (IST)
जीप खाई में गिरी, चालक की मौत, 2 घायल
शिमला। जिले के रोहड़ू में कांसाकोटी के नजदीक एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। देर रात हुए इस हादसे में जीप चालक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जीप नंबर HP-03-1253 रोहड़ू से कांसाकोटी की तरफ जा रही थी कि बदनाला में यह अचानक खाई में पलट गई। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में आईजीएमसी रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित बांशटू के तौर पर हुई है। वह रोहड़ू के दलगांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement