JEE for strict admission in IIT, stringent security arrangements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईआईटी में दाखिले के लिए हुई जेईई, कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे

khaskhabar.com: रविवार, 08 अप्रैल 2018 1:53 PM (IST)
आईआईटी में दाखिले के लिए हुई जेईई, कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे
जयपुर। देश की 11 आईआईटी में प्रवेश के लिए हुई JEE मेन्स रविवार को संपन्न हुई। जयपुर में 51 सेंटर्स समेत के प्रदेश के सभी सेंटर्स पर यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में जांच के लिए इस बार बेहद सतर्कता बरती गई। सेंटर्स पर बच्चों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर तक लगाए गए थे। परीक्षा देने वाले बच्चे आधा घंटे पहले ही परीक्षा सेंटर्स पर पहुंच गए थे। बाहर से आए बच्चों के परिजन परीक्षा केन्द्रों के बाहर ही इंतजार करते रहे। तीन घंटे के इंतजार के बाद बच्चे जैसे ही बाहर निकले तो ज्यादातर के चेहरे खिले हुए थे। उन्होंने इस बार पेपर आसान बताया। देश भर के करीब दस लाख परीक्षार्थी ने परीक्षा दी है। इनमें से अगले राउण्ड एडवान्स परीक्ष के लिए करीब सवा दो लाख परीक्षार्थियों को मौका दिया जाएगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए यह प्री फाउण्डेशन परीक्षा है, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद एडवान्स परीक्षा देनी होती है। इसमें पास होने पर आईआईटी से इंजीनियरिंग का मौका मिलता है। यह परीक्षा बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement