JDU will contest the next assembly elections under the leadership of BJP: Shakti Singh Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जदयू अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के नेतृत्व में लड़ेगी : शक्ति सिंह यादव

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जून 2024 2:50 PM (IST)
जदयू अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के नेतृत्व में लड़ेगी : शक्ति सिंह यादव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आऱजेडी) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि जदयू में भाजपा के मजबूत स्तंभ के रूप में संजय झा हैं, उनको राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का दबाव नीतीश कुमार पर ज्यादा है। इसके अलावा मनीष वर्मा का भी नाम कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चल रहा है। शक्ति सिंह यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि राजद ने 2020 का भी चुनाव मजबूती से लड़ा था। साल 2025 का भी चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। यादव ने कहा कि आपसी गठबंधन में इनका क्या निर्णय हुआ, यह इनका अंदरूनी मामला है। लेकिन इतना जानता हूं कि साल 2025 का चुनाव भाजपा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ये जदयू भी जानती है। गठबंधन में यह कमिटमेंट था कि 6 महीने में नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे। यह छोड़ेंगे कि नहीं छोड़ेंगे, लेकिन इसके लिए भाजपा भी दबाव बना रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement