Advertisement
झारखंड में जदयू ‘गैस सिलिंडर’ के निशान पर लड़ेगी चुनाव

चुनाव आयोग के 2019 के फैसले के आलोक में जदयू ने आयोग से झारखंड में ‘गैस सिलिंडर’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
जदयू ने इस बार एनडीए के तहत झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी की है। पार्टी ने गठबंधन के तहत राज्य की 81 में से 11 सीटों पर दावेदारी की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो-तीन दिन के अंदर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


