JDC inaugurates marketing team and established reception room in JDA Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब जेडीए की प्रोपर्टी खरीदना होगा आसान

khaskhabar.com: सोमवार, 02 दिसम्बर 2019 5:13 PM (IST)
अब जेडीए की प्रोपर्टी खरीदना होगा आसान
जेडीसी ने बताया कि द्वारा मार्केटिंग सेल के स्वागत कक्ष में प्रतिदिन दो डेस्क कार्य करेंगी। जिसमें एक कनिष्ठ अभियंता, होंगे जो कि कार्यालय समय में डेस्क पर उपस्थित रहेंगे। स्वागत कक्ष में आवश्यक मास्टर प्लान, योजनाओं आदि के नक्षे उपलब्ध रहेंगे। साथ ही जेडीए की योजनाओं एवं भूखण्डों आदि की जानकारी देने के लिए बडी़ स्क्रीन भी लगाई गई है। उन्हाेंने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नवाचार करते हुए लोगों की सुविधा को देखते हुए अवकाश के दिन रविवार एवं शनिवार को भी जेडीए की योजनाओं एवं भूखण्डों की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ साईट विजिट कराने की व्यवस्था भी की गई है।
जेडीए द्वारा स्थापित किए गए इस सेल द्वारा आधुनिक एवं तकनीकी पहलुओं के साथ खरीददारों की सुविधा को देखते हुए सेल का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि जेडीए में मार्केंटिंग सेल भूखण्ड के संभावित खरीददारों को फोन-कॉल पर वार्ता कर वांछित सूचना उपलब्ध कराने के लिए मार्केटिंग सेल को एक मोबाइल मय वाट्सएप उपलब्ध कराया गया है। जो समय-समय पर होने वाली योजनाओं व नीलामी की सूचना संभावित खरीददारों को निरन्तर वाट्सएप एवं दूरभाष पर उपलब्ध करायेगा।
इस अवसर पर जेडीए सचिव अर्चना सिंह, निदशक अभियांत्रिकी वी.एस. सुण्डा, विशेषाधिकारी (संसाधन विकास) देवेंद्र अरोडा, अतिरिक्त आयुक्त सर्व राजीव जैन, अवधेष सिंह, श्रुति भारद्वाज, संयुक्त आयुक्त गिरीराज अग्रवाल, सभी जोन उपायुक्त सहित जेडीए के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement