JDC inaugurates marketing team and established reception room in JDA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब जेडीए की प्रोपर्टी खरीदना होगा आसान

khaskhabar.com: सोमवार, 02 दिसम्बर 2019 5:13 PM (IST)
अब जेडीए की प्रोपर्टी खरीदना होगा आसान
जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत एवं जेडीए प्रोपर्टी में रूचि रखने वाले सावन ने सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण के नागरिक सेवा केंद्र में जेडीए की परिसंपत्तियों एवं आवासीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए एक मार्केटिंग टीम Property@jda स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकान्त ने बताया कि जेडीए की आवासीय योजना, फार्म हाउस योजना, व्यावायिक व संस्थानिक भूखण्डों की खरीददारों तक पहुंच बढ़ाने एवं नीलामी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देने के लिए जेडीए के नागरिक सेवा केंद्र में property@jda स्वागत कक्ष की स्थापना की गई है, जिसमें जेडीए द्वारा गठित मार्केंटिंग सेल सभी तरह की सूचनाएं एवं साईट विजिट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement