JDA should resolve Vivek Vihars road problem quickly: Hanuman Singh Khangta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवेक विहार की सड़क समस्या का शीघ्र समाधान करे जेडीए: हनुमान सिंह खांगटा

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 6:47 PM (IST)
विवेक विहार की सड़क समस्या का शीघ्र समाधान करे जेडीए: हनुमान सिंह खांगटा
जोधपुर। सड़क समस्या से लंबे समय से परेशान तथा के समाधान के लिए प्रयासरत विवेक विहार निवासियों की समस्या के शीघ्र तथा समयबद्ध समाधान के लिए प्रसिद्ध समाज सेवी, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष तथा राजनीतिज्ञ हनुमान सिंह खांगटा ने क्षेत्रवासियों के साथ जेडीए अधिकारियों से भेंट की। विवेक विहार निवासियों की पीड़ा तथा परेशानी को उन्होंने जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी तथा जेडीए उपायुक्त मुकेश के समक्ष रखा। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि विवेक विहार योजना जोधपुर में भविष्य की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। यहां बड़ी संख्या में जोधपुरवासी तथा जोधपुर से बाहर के लोगों द्वारा भूखंड खरीद कर आवास बनाए जा रहे हैं। यह योजना जोधपुर विकास प्राधिकरण को बड़ी मात्रा में राजस्व भी देती आई है तथा वर्तमान में भी दे ही रही है। ऐसे में मुख्य सड़क मार्ग का अवरुद्ध होना तथा इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत कॉलोनीवासियों की इस समस्या पर विचार कर इसका हल ना निकाला जाना चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण न होने की स्थिति में लोगों में सरकार तथा प्राधिकरण के बारे में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क समस्या के निराकरण न होने से जहां एक और योजना में भूखंड खरीदने वाले आवागमन की परेशानी से पीड़ित हैं तो वही जेडीए को जमीन समर्पित करने वाले लोग मुआवजा न मिलने से। यही नहीं इस सड़क मार्ग के आसपास अवार्ड में दिए गए व्यावसायिक भूखंडों के अवार्डियों में भी जेडीए तथा सरकार के प्रति नकारात्मक भाव पनपते हैं। अतः इस समस्या की ओर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने जोधपुर विकास प्राधिकरण को शीघ्रता से इस समस्या का समाधान करने का निवेदन किया। क्षेत्रवासियों तथा खांगटा के निवेदन पर जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी उपायुक्त मुकेश ने सम्बंधित पत्रावलियों का अवलोकन कर समस्या के शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष नारायण सिंह खींची, अशोक पटेल, मोहन प्रजापत, ओम प्रकाश माली, रमेश पटेल, गंगासिंह खींची, महीराम बिश्नोई, इंदर चौधरी, राधेश्याम बंसल सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement