JDA provided financial assistance to the dependents of the deceased workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए ने मृतक श्रमिकों के आश्रितों को प्रदान की सहायता राशि

khaskhabar.com: रविवार, 10 नवम्बर 2024 3:29 PM (IST)
जेडीए ने मृतक श्रमिकों के आश्रितों को प्रदान की सहायता राशि
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित गजाधारपुरा कालवाड़ स्थित 30 MLD एसटीपी पर 18/11/22 को घटित एक दुखद घटना में तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के पश्चात, जयपुर विकास प्राधिकरण ने सवेंदक मै. अंशु इंजीनियरिंग के माध्यम से मृतक श्रमिकों के प्रत्येक आश्रित को 8.50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त, एक श्रमिक के इलाज में खर्च हुई राशि 3.43 लाख रुपए का भुगतान भी अस्पताल को किया गया था। हाल ही में, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्षा अंजना पंवार ने जयपुर प्रवास के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाकर प्रत्येक मृतक श्रमिक के आश्रित को 1.50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि और पीएफ की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके फलस्वरूप, 9 नवंबर 2024 को अंजना पंवार ने पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उनके हाथों से प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुकना के साथ प्रत्येक आश्रित को 1.50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और मृतक कर्मचारी के पीएफ की गणना अनुसार देय पीएफ राशि का चेक भी प्रदान किया।
इस प्रकार, प्रत्येक मृतक श्रमिक के आश्रितों को कुल मिलाकर 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि, अस्पताल इलाज में खर्च की गई 3.43 लाख रुपए और पीएफ का समस्त भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रशासन के माध्यम से चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति भी दिलाए जाने हेतु अनुशंसा की जाएगी। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार, प्रशासन एवं जेडीए का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement