JDA encroached on one bigha of government land and demolished it.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए ने एक बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया ध्वस्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 6:16 PM (IST)
जेडीए ने एक बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रताप नगर विस्तार के पास जेडीए स्वामित्व सुविधा क्षेत्र की करीब 01 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया एवं प्लॉट नं.-51, 52, सेन्ट्रल कॉलोनी फेस-2 के सामने रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-06 के क्षेत्राधिकार मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में अवस्थित प्रताप नगर विस्तार के पास जेडीए स्वामित्व सुविधा क्षेत्र की करीब 01 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर बनाये गये झुग्गी-झोपड़ियॉ, बास-तम्बू, तिरपाल इत्यादि डालकर किये गये अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को आज जोन-06 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशाीन व मजदूरों की सहायता से हटावाया जाकर सुविधा क्षेत्र की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जेडीए द्वारा जोन-06 के क्षेत्राधिकार मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में अवस्थित प्लॉट नं.-51, 52, सेन्ट्रल कॉलोनी फेज-2 के सामने रोड़ पर अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर बनाये गये 08 टीनशेडनुमा कोठरियॉ इत्यादि किये गये कब्जे-अतिक्रमणों को आज जोन-06 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशाीन व मजदूरों की सहायता से हटावाया जाकर रोड़ को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-6, 10, 13, पीआरएरन (नॉर्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा संपादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement