jayalalitha shifted to special room from ICU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयललिता ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 7:47 PM (IST)
जयललिता ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट
चेन्नई। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 22 सितंबर से भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को आईसीयू से एक स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता सी पोन्नैयन ने बताया कि स्पेशल रूम में ज्यादा जगह है ताकि मुख्यमंत्री लोगों से मिल सकें। इस विशेष रूम में सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने शुक्रवार को बताया था कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत अब ठीक है और उन्हें किसी नए संक्रमण से बचाने के लिए आईसीयू में रखा गया है। जयललिता अच्छी नींद ले रही हैं और वह जब चाहें, घर जा सकतीं हैं। जयललिता को बुखार और संक्रमण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement