Jawahar Kala Kendra - Becoming self-reliant by learning skills from crochet and knitting workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जवाहर कला केन्द्र - क्रोशिया व बुनाई कार्यशाला से हुनर सीखकर बन रहे स्वावलम्बी

khaskhabar.com: शनिवार, 03 मई 2025 6:52 PM (IST)
जवाहर कला केन्द्र - क्रोशिया व बुनाई कार्यशाला से हुनर सीखकर बन रहे स्वावलम्बी
जयपुर । जवाहर कला केन्द्र में युवाओं को हुनरमंद और स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से क्रोशिया व बुनाई कार्यशाला जारी है। वरिष्ठ कलाकार सीमा शर्मा के निर्देशन में जारी कार्यशाला में 10 वर्ष से अधिक उम्र के 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रीति जोहरी सहायक प्रशिक्षक की भूमिका निभा रही है। सीमा शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहाँ वुलन और विभिन्न तरह के धागों को आकर्षक तरीके से बुनकर विभिन्न कलाकृतियां तैयार की जा रही हैं। इनमें रोजमर्रा के सामान और सजावटी कलाकृतियां शामिल है। बताया गया कि प्रतिभागी की-चेन, लाइट लैंप, टॉयज, कपड़े, सॉक्स आदि सामग्रियां तैयार कर रहे है। सीमा शर्मा ने जवाहर कला केन्द्र के प्रयास की सराहना करते हुए कहाँ कि इस तरह की कार्यशालाओं से कलाकारों को मंच मिलने के साथ-2 कला का आदान प्रदान होता है। युवा हुनर सीखकर स्वावलम्बी बनेंगे जिससे उनके लिए धनार्जन के रास्ते भी खुलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement