Advertisement
जतिंदर मल्होत्रा दोबारा बने चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, निकाला रोड शो

कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत का परिणाम है। मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। डॉ. नरिंदर सिंह रैना ने कहा कि यह चुनाव संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। हमें विश्वास है कि मल्होत्रा चंडीगढ़ में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को सुदृढ़ करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कमलम के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े:
जतिंद्र पाल मल्होत्रा के दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कमलम में सुबह से ही ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे और जैसे ही उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह रैना जो रिटर्निंग अधिकारी थे ने नियुक्ति पत्र दिया तो कार्यकर्ताओं ने कमलम के गेट के बाहर जमकर पटाखे फोड़े और दूसरी ओर महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया। इस दौरान हर कोई पार्टी हाईकमान के फैसले का स्वागत कर रहा था।
दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमस्तक:
जतिंद्र पाल मल्होत्रा के दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कमलम से ओपन जीप में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सवार होकर सैक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका और इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल ही गुरुद्वारा साहिब तक गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर इस रोड़ शो का हिस्सा बने।
इस दौरान लोगों का जाम की समस्या से जुझना पड़ा। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से चलती ट्रैफिक में पटाखे जलाने पर कुछ वाहन चालकों की ओर से आपति भी दर्ज की लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मी स्वयं को बेवश होकर ट्रैफिक को निकालने का प्रयास करते रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


