jat resrvation in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरक्षण नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 4:00 PM (IST)
आरक्षण नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
भरतपुर। ओबीसी में जाट आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर से सरगर्मियां तेज हो गयी है। जिसके चलते मंगलवार को नदबई के गांव लखनपुर में जाट पंचायत का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक एवं जाट नेता विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज को हमेशा ही गुमराह करती रही है। लेकिन सरकार समाज के धैर्य की और परीक्षा नहीं ले और यदि सरकार अपने समझौते को शीघ्र ही अमल में नहीं लाती है तो जाट समाज को एक बार फिर से आंदोलन का बिगुल बजाना पड़ेगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति इन दिनों गांव-गांव में जाट पंचायतों का आयोजन कर लोगों को आगामी आंदोलन के लिए एकजुट होने का आह्वान कर रही है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement