बीकानेर। इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के मुबारक मौके पर सोमवार को बीकानेर में जुलूस मुहम्मदी निकाला गया। भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के तत्वाधान में जुलूस में शामिल हजारों अकीदतमंदों ने हजरत मुहम्मद साहब की शान में नात पढ़ते हुए शांति सद्भाव और भाईचारे का पैगाम दिया। जूलूस में राष्ट्रध्वज तिरंगा भी शान से फहरा रहा था। मोहल्ला दमामियान शीतला गेट से रवाना हुआ ये जुलूस मोहल्ला छीपान, लालगुफा, गोगागेट, मोहल्ला गूजरान, पुरानी जेल रोड, नया कुआ, भिश्तियान, कोटगेट और महावतान होते हुए मोहल्ला कस्साबान पहुंचा। जुलूस में शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद, जामसर के सैयद पीर रफीक शाह, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद और प्रदेश कांग्रेस के सचिव हाजी जियाउर्रहमान आरिफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनूस खान ने भी जुलूस का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर जुलूस की अगवानी की। साथ ही जुलूस के दौरान जगह जगह तबरुक बांटी गई।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी