Jantar Mantar fire reaches Chandigarh, AAP councilors sit on dharna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंडीगढ़ पहुंची जंतर मंतर की आंच,धरने पर बैठे आप पार्षद

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2023 4:33 PM (IST)
चंडीगढ़ पहुंची जंतर मंतर की आंच,धरने पर बैठे आप पार्षद
चंडीगढ़। दिल्ली के जंतर मंतर की आंच चंडीगढ़ पर भी आ गयी है l चंडीगढ़ आप के पार्षद गुरुवार को शहर के सेक्टर 47 कम्युनिटी सेंटर के बाहर हाथ में बैनर लिए धरने पर बैठ गए। पिछले दिनों से जिस तरह से दिल्ली में आप के मंत्री और नेता केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर चल रहे है उसकी जवाबी टीस आप चंडीगढ़ ने कुश्ती फेडरेशन के विवाद को आधार बना कर निकली है। आम तौर पर आप और बीजेपी चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में एक दुसरे से टकराते रहते है। बीते रविवार को मन की बात के शहर भर हुए प्रोग्राम के खिलाफ भी आप ने मोर्चा खोल दिया था। कुल मिला कर राष्ट्रीय मुद्दो को सियासी दल भुनाने में कोई मौका नहीं चूक रहे है। आप पार्टी पार्षद जसबीर सिंह लड्डी ने बाकायदा एक दिन पहले वीडियो जारी कर धरने पर आने की अपील की थी। उनको समर्थन देने के लिए पार्टी नेता और अन्य पार्षद भी मौके पर आकर धरने पर बैठे। हाथ में बैनर लिए आप ने बीजेपी के खिलाफ जमकर गुबार निकला। अब आने वाले दिनों में इसका चंडीगढ़ की राजनीति पर क्या असर पड़ता है यह देखना दिलचस्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement