khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 08:49 AM (IST)
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है तो कभी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में लगा हुआ है। जम्मू कश्मीर के हंदवाडा में सेना के काफीले पर बुधवार तडके आतंकी हमला हुआ। जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए है। सेना के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेना के काफिले पर हमला उस समय किया जब जवान गश्त से लौट रहे थे।