Jamun Ka Ped at the Police Academy on Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 5:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस अकादमी में जामुन का पेड़ सोमवार को

khaskhabar.com: रविवार, 06 सितम्बर 2026 7:18 PM (IST)
पुलिस अकादमी में जामुन का पेड़ सोमवार को
जयपुर। रंग शिल्प नाट्य समिति का चर्चित एवं लोकप्रिय नाटक जामुन का पेड़ सोमवार 7 सितंबर को राजस्थान पुलिस अकादमी शास्त्री नगर में सायं 5.30 बजे मंचित किया जाएगा। रंग शिल्प के सचिव राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि मशहूर अफसाना निगार मरहूम कृष्ण चंद्र की मूल कहानी का नाटक रूपांतरण वरिष्ठ रंग कमी नीरज गोस्वामी और निर्देशन ईश्वर दत्त माथुर द्वारा किया गया है। नाटक के मूल कथानक में लाल फीता शाही पर करारा व्यंग्य किया गया है तथा नाटक के चुटीले संवाद दर्शन को वैचारिक मंथन करने पर बल देते हैं।
नाटक में भाग लेने वाले लगभग सत्तर फीसदी रंगकर्मी 70 वर्ष की आयु के हैं। इस नाटक की अब तक 17 प्रस्तुतियां हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement