khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 10:31 AM (IST)
जिले में
भूस्खलन से हुए मलबे को हटाने का काम जारी है। अधिकारी ने बताया, ‘आज
(मंगलवार) को मौसम में सुधार हुआ है और मलबा हटाने का काम जोरों पर है।’
उन्होंने बताया कि सभी फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित रूप से पार्क किया गया
है। यात्रियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रखने के हरसंभव प्रयास
किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को भारी
बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलनों की वजह से बंद कर दिया गया। इस वजह
से घाटी में आवश्यक सामानों की आपूर्ति भी बाधित हुई है।
(आईएएनएस)