Jammu-Srinagar highway closed between snowfall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

khaskhabar.com: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 08:52 AM (IST)
कश्मीर में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
जम्मू। बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को सोमवार को बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से राजमार्ग पर किसी भी यातायात को आवागमन की मंजूरी नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, ‘‘बर्फबारी थमने के बाद सडक़ों एवं राजमार्ग से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।’’ जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगभग दो महीनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement