Jammu and Kashmir: Shoot down two terrorists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के इरादों को किया नाकाम, दो आतंकी मार गिराए

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अक्टूबर 2019 10:08 AM (IST)
सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के इरादों को किया नाकाम, दो आतंकी मार गिराए
श्रीनगर। भारतीय सुरक्षा बलों ने सिंध घाटी के गुरेज सेक्‍टर में घुसपैठ करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया है।पाकिस्तान ने आतंकवादियों को भेजने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन सुरक्षा बलों की चौकस निगरानी के कारण उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी है। सैन्‍य सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के घुसपैठ की यह घटना 27 सितंबर और 3 अक्‍टूबर को हुई। उन्‍होंने बताया कि पिछले कई सालों से सिंध घाटी शांत थी और यहां पर अंतिम आतंकवाद निरोधक अभियान अगस्‍त 2013 में चलाया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्‍तान नियंत्रण रेखा के हर तरफ से आतंकवादियों की घुसपैठ कराकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास में जुटा हुआ है। इससे घाटी के स्‍थानीय लोग दहशत में हैं और उन्‍हें यह डर सता रहा है कि पाकिस्‍तानी आतंकियों के हाथों उनकी जान जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement