Advertisement
जम्मू-कश्मीर शांति की ओर, जल्द पकड़े जाएंगे पहलगाम हमले के आतंकवादी - मनोज सिन्हा

इस अवसर पर विजय गोयल ने घाटी में शांति बहाली के प्रयासों के लिए मनोज सिन्हा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम थी, जिससे कश्मीर घाटी, जो वर्षों तक अशांति और अलगाववाद का केंद्र रही, अब शांति, बुनियादी ढांचे, सुशासन, संपर्क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र विकास में उल्लेखनीय सुधार का साक्षी बन रही है।
गोयल ने गांधी और कश्मीर के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने दंगों के समय में भी कश्मीर में शांति की प्रशंसा करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गांधी स्मृति में हमने गांधी आर्ट गैलरी का शुभारम्भ किया है। इसके माध्यम से स्थापित कलाकारों के साथ उभरते हुए कलाकारों को भी कलात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


