Jammu and Kashmir: encounter with security forces in Shopia, 2 militant piles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : शोपिया में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2019 7:57 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : शोपिया में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। राष्ट्रीय राइफल्स की उग्रवाद रोधी इकाइयों और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूहों ने परगुची गांव के बाग क्षेत्र में एक खोज अभियान के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने कहा, "छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।" उन्होंने कहा, "मारे गए आतंकियों की सटीक पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement