Jammu and Kashmir: Educational institutions to re open from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: एक सप्ताह बाद खुले शैक्षणिक संस्थान

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 09:14 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर: एक सप्ताह बाद खुले शैक्षणिक संस्थान
श्रीनगर। प्रशासन ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में उच्च माध्यमिक स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को खोलने के आदेश दिए हैं। ये शैक्षणिक संस्थान सप्ताह भर बंद रहने के बाद खुले हैं। श्रीनगर में प्रांतीय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, घाटी में आज (सोमवार) सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 12वीं तक) के स्कूलों को खोलने के आदेश दिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों घाटी में पत्थरबाजी और प्रदर्शन के बाद शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने के आदेश दिए थे। इन प्रदर्शनों में छात्र एवं छात्राएं भी शामिल थी। ज्ञातव्य है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में 12 अप्रैल को छात्रों के प्रदर्शन के बाद इन शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement