Jammu and Kashmir: Disturbed by mysterious blast in Pulwama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रहस्यमय विस्फोट से अफरा-तफरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जून 2020 08:16 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रहस्यमय विस्फोट से अफरा-तफरी
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुए एक रहस्यमय विस्फोट से स्थानीय निवासियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। रहस्यमय विस्फोट सोमवार शाम पुलवामा की त्राल तहसील के बाटागुंड गांव में हुआ, और उसके बाद पास के एक शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने हवा में गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के वास्तविक कारण का पता किया जा रहा है, और सीआरपीएफ के जवानों की गोलीबारी अटकलबाजी के आधार पर थी। और अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
एक सूत्र ने कहा कि इलाके में स्थिति अब नियंत्रण में है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement