Jammu and Kashmir: Attempt to smuggle arms fails, 2 terrorist accomplices arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी साथी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 06 जून 2021 07:23 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर : हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी साथी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के लोअर मुंडा इलाके में हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करने के बाद भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया और दो आतंकवादी साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। डंपर से बरामद हथियारों के जखीरे में दो एके राइफल और 10 पिस्टल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादी साथी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं। पुलिस ने कहा, हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया, लोअर मुंडा क्रॉसिंग काजीगुंड में एक डंपर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (2एके 56 राइफल, 10 पिस्तौल) बरामद किया गया।
उन्होंने कहा, दो आतंकवादी सहयोगी जाहिद नबी और मेहराजुद्दीन को गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement