Jammu and Kashmir : Panic sets in Valley amid shortage of essentials Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K News : घाटी में दहशत के माहौल के बीच आवश्यक वस्तुओं की कमी

khaskhabar.com: रविवार, 04 अगस्त 2019 11:53 AM (IST)
J&K News : घाटी में दहशत के माहौल के बीच आवश्यक वस्तुओं की कमी
डार की तरह ही अन्य ईंट भट्ठा मालिक और अन्य छोटे व्यवसायियों की आजीविका पूरी तरह राज्य के बाहर से आने वाले कर्मचारियों पर निर्भर है। यहां तक कि घाटी में धान की कटाई, सर्दियों में फसलों की निराई, गुड़ाई पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले मजदूरों द्वारा की जाती रही है। एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी नूर मोहम्मद वानी का कहना है, हमारे ज्यादातर नाई, बढ़ई, राजमिस्त्री, पेंटर राज्य के बाहर के ही होते हैं। उन्होंने घाटी से निकलना शुरू कर दिया है। श्रीनगर के शिवपोरा क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त बिजली विकास आयुक्त शौकत अहमद वानी का कहना है कि अल्लाह को हर किसी की हिफाजत करनी चाहिए। पता नहीं जंग हो रही है या कुछ और। माता-पिता और चिंतित माताएं बच्चों को समझा रहे हैं कि अगर कफ्र्यू लगता है तो वे बाहर न निकलें। कश्मीर विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाने वाली एलिजाबेथ मरयम कहती हैं, क्या कुछ भी नहीं चलेगा? क्या मोबाइल फोन्स, इंटरनेट और यहां तक कि फिक्स्ड लैंडलाइन फोन भी काम करना बंद कर देंगे? अगर ऐसा होता है तो जहन्नुम होगा और कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सकेगा।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement