Jammu - Kashmir: Top ranking LeT terrorist Asif neutralised in an encounter in Sopore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Kashmir : सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, लश्कर का एक आतंकी ढेर

khaskhabar.com: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 10:09 AM (IST)
Kashmir : सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, लश्कर का एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुरक्षा बलों को आज बड़ी कामयाबी मिली हैँ। सोपाेर ( Sopore ) में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार, लश्कर के एक नामी आतंकी आसिफ को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसिफ को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मार गिराया गया है। आतंकी आसिफ हाल ही में सोपोर में एक फल व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों को गोली मारने और घायल होने के लिए जिम्मेदार था। घायलों में एक छोटी बच्ची आसमा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement