Advertisement
जेपीसी की बैठक में जमीयत ने किया वक्फ बिल का विरोध, विपक्ष का बहिष्कार

उधर, 'इंडिया' ब्लॉक से जुड़े विभिन्न विपक्षी दलों ने सोमवार को वक्फ संशोधन बिल की जेपीसी की बैठक का बहिष्कार किया। विपक्षी सांसदों का कहना था कि जेपीसी की बैठक में निजी आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्षी सांसद, कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अनवर मणिप्पाडी द्वारा दिए गए तथ्यों और कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों से नाराज थे। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि अनवर, जेपीसी की बैठक में वक्फ संशोधन बिल पर नहीं बल्कि विषय से परे और निजी मुद्दों पर बात कर रहे थे।
दरअसल, जेपीसी की बैठक में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पर यह आरोप लगाने से जेपीसी में मौजूद विपक्ष के सभी सांसद काफी नाराज हुए। विपक्षी दलों के इन सांसदों ने तुरंत बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया। इतना ही नहीं विपक्ष के इन नाराज सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखने की बात कही। विपक्षी सांसदों का कहना है कि वह जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने इस विषय पर अपनी बात रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मिलने का समय भी मांगा है।
विपक्षी सांसदों का कहना है कि जेपीसी की कार्यवाही तय नियमों के अनुरूप नहीं चल रही है। उनका आरोप है कि कर्नाटक माइनॉरिटी कमीशन के पूर्व चेयरपर्सन अनवर मणिप्पाडी ने जेपीसी के समक्ष जो प्रेजेंटेशन दी है, वह बिल से संबंधित नहीं है। इतना ही नहीं, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बदनाम करने के लिए जेपीसी की बैठक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अनवर ने सोमवार को दिए गए अपने प्रेजेंटेशन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर वक्फ संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। जेपीसी में शामिल कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


